देवरिया, (RKP NEWS),
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोविड 19 संक्रमण के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने के लिए अब 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को भी निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए 15 जुलाई से 30 सितंबर तक समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन कर रही है। कोविन पोर्टल पर अपना स्लॉट बुक कर निकटवर्ती स्वास्थ्यकेंद्रों पर अपनी सुविधानुसार निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगवा सकते हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त होने के छह माह अथवा 26 सप्ताह पूर्ण होने के पश्चात ही प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी। कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज के लिए पहली एवं दूसरी खुराक में प्रदान की गई वैक्सीन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य वैक्सीन को लगवाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्पुतनिक वैक्सीन लगवाने वाले कई लोगों को प्रिकॉशन डोज लगवाने के विषय में संदेह है। ऐसे लोगों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन स्पष्ट है, जिसके अनुसार 26 सप्ताह अथवा 6 माह के पश्चात वे भी निजी अस्पतालों में प्रिकॉशन डोज लगवा कर वैक्सीन की सुरक्षा कवच में खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों पर स्थित सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकियावा, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनाथ आदि केंद्रों पर सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक वैक्सीन लगाई जा रही है अभी तक 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा था। सुविधा का विस्तार 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए भी कर दिया गया है। उन्होंने समस्त अर्ह नागरिकों से कोविड प्रिकॉशन डोज लगवाने का अनुरोध किया।
सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…
परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…
बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…
बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…
न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…