देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त विभागों के साथ दीवानी न्यायालय के सभागार कक्ष में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त विभाग चिन्हित किये हुये मामलें को संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को लोक अदालत के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करावें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें ने समस्त उपस्थित अधिकारगण को निर्देशित किया कि लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार को व्यापक स्तर पर करें तथा लोगो के बीच जनजागरूकता हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करना सुनिश्चित करें। इस दौरान समस्त विभाग के अधिकारियों को सचिव के द्वारा लोक अदालत की सफलता हेतु एक साथ आगे आने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.09.2023 दिन शनिवार को आयोजित किया जाना सुनिश्चित हैं जिसमें व्यापक स्तर पर बैंक, बीमा, राजस्व, विद्युत, जल, सर्विस में वेतन एवं भत्ते, सिविल, श्रम, अन्य लघु अपराधिक मामलें तथा प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाना हैं।
इस बैठक में मुख्य रूप से, विद्युत विभाग, बी0एस0एन0एल0 जिला परिवीक्षा अधिकारी, ए0आर0टी0ओ0, सहायक स्टाम्प आयुक्त, वाट माप, दिव्यांग विभाग, स्वास्थ विभाग, समाज कल्याण, वाणिज्य कर, सेवायोजन, नगरपालिका, सहायक श्रम आयुक्त, प्रभागी वनाधिकारी, आबकारी, उप सम्भागीय परिवहन, खाद्य एवं रसद, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि, जिला पंचायत अधिकारी इत्यादि विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…