लोक अदालत की सफलता हेतु प्री-ट्रायल बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने के उद्देश्य से मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गेंदघर बहराइच में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में द्वितीय प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न हुईl जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार मिश्रा, बीमा कम्पनी के अधिकारी व उनके अधिवक्ता याचाीगण तथा उनके अधिवक्ता मौजूद रहे। बैठक में 20 पत्रावलियों पर सुलहवार्ता की गयी तथा शेष पत्रावलियों पर सुलहवार्ता हेतु 24 जनवरी की तिथि नियत की गई।
पीठासीन अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने निर्देश दिया कि ऐसे अधिवक्ता अथवा बीमा कम्पनी के अधिकारी जो अपनी पत्रावलियों पर सुलह-वार्ता हेतु इच्छुक हैं, वादों की सूची न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। पीठासीन अधिकारी द्वारा अधिवक्ताओं व बीमा कम्पनी के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि अधिकाधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में कराया जाय। बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं से लोक अदालत को सफल बनाने के सम्बन्ध में सुझाव प्राप्त किया किया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

3 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

4 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

4 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

5 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

5 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

5 hours ago