आनलाइन ठगी का शिकार हुआ पीआरडी का जवान

क्यूआर कोड भेज कर बनाया ठगी का शिकार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र के हरपुर बुदहट थाने की सोनबरसा बाजार चौकी क्षेत्र के तामा गांव के निवासी रामानंद ने अन्नपूर्णा माइक्रो फाइनेंस से लोन पास कराया था। उन्हें 60 हजार रुपए की जरूरत थी किन्तु उनका 35 हजार 800 रूपए का लोन मंजूर हुआ और रकम उनके एसबीआई बैंक बचत खाता संख्या 38213730819 आईएफएससी कोड एसबीआईएन 0013154 भेज दी गई। अपनी पत्नी लीलावती के साथ रजवल बाजार में स्थित एसबीआई बैंक की टाइनी ब्रांच सीएससी केंद्र पर पहुंच कर रामानंद ने बैंक खाते से कुल 35 हजार 500 रूपए नकद निकाल लिए। अपने घर जाने के लिए अभी वह रास्ते में ही थे कि अचानक उनकी बहु के पास रहने वाले मोबाइल फोन नंबर 8894429042 पर अज्ञात मोबाइल नंबर 6394272319 से फोन आया और फोन करने वाले ने उनसे कहा कि गलती से पैसा उनके खाते में जमा हो गया है। जबकि कुछ कागजी कार्रवाई में गलती हो गई है उन्हें लोन के रूप में और अधिक पैसा दिया जाएगा।भेजे गए पैसे 35 हजार 800 रूपए को वह वापस जमा करा दें। जिसके बाद पत्नी के साथ उसी केंद्र पर पहुंच कर रामानंद ने फोन करने वाले व्यक्ति द्वारा भेजे गए एक, क्यूआर कोड पर पैसे जमा करा दिए। किंतु बाद में लोन देने वाली फाइनेंस कंपनी अन्नपूर्णा से बात करने पर उन्हें पता चला कि उस नाम और नंबर का कोई कर्मचारी ही नहीं है। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने गोरखपुर साइबर सेल थाने में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की घटना की आनलाइन शिकायत की है। तथा गोरखपुर पहुंच कर घटना की लिखित शिकायत करने की जानकारी दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

1 minute ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

4 minutes ago

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

1 hour ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

1 hour ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

1 hour ago

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

2 hours ago