देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पशुपालकों से लम्पी स्किन डिजीज (LSD) को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है। यह रोग गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में मच्छरों, मक्खियों और चिचड़ियों के माध्यम से फैलता है।
डीएम ने बताया कि जनपद में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और रोग की निगरानी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका संचालन डा. यू.के. सिंह (मो. 9415833790) कर रहे हैं।
लम्पी के लक्षणों में हल्का बुखार और शरीर पर गांठें उभरना शामिल है। पशुपालकों से अपील है कि संक्रमित पशुओं को तुरंत अलग करें, नियमित सफाई करें और घरेलू आयुर्वेदिक उपायों जैसे गिलोय, आंवला व नीम आदि का प्रयोग करें।
डीएम ने पशुपालकों को सलाह दी कि वे बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई उपचार न करें और नजदीकी पशु चिकित्सालय से परामर्श लें। सभी पशुओं का समय से टीकाकरण करवाना जनहित में आवश्यक है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…
फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…
ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…
74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…