बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
नगर पंचायत फाजिलनगर के पटखौली निवासी इंजीनियर विपिन पाण्डेय की पुत्री ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल इंट्रेंस परीक्षा में ऑल इंडिया 24 वा रैंक एवं महिला वर्ग में प्रथम रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
शिक्षक स्व पारसनाथ पाण्डेय की पौत्री व भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय की भतीजी प्रशा पाण्डेय ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल इंट्रेंस एक्जाम जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में प्रशा ने 400 में 378 अंक प्राप्त कर महिला वर्ग में प्रथम स्थान एवं ऑल इंडिया रैंक 24 वा स्थान प्राप्त किया है। इनकी सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रशा पाण्डेय ने बताया कि सफलता के पीछे माता पिता सहित गुरुजनों का काफी सहयोग रहा है।आगे आईएएस बनकर महिलाओं के सामाजिक उत्थान के लिए काम करना चाहती हूं। बताते चले कि भारतीय सेना में जनरल उपेंद्र द्विवेदी व सैनिक स्कूल रीवा के एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भी सैनिक स्कूल रीवा के छात्र रह चुके हैं। इनकी सफलता पर पूर्व सांसद देवरिया रमापति राम त्रिपाठी, ग्रुप कैप्टन प्रयागराज विनय सिंह चौहान,विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,दादी सुरसती देवी, माता डॉ ममता पाण्डेय,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला,पत्रकार कन्हैया यादव, विजय शुक्ला, सचिव बीएन राव,प्रवक्ता विजय राव,एसडीओ वीपी सिंह,एक्सईएन राजेश गुप्ता,डॉ योगेंद्र सिंह,डॉ आलोक शर्मा,अमर सिंह,डॉ प्रमोद सिंह,शैलेन्द्र तिवारी,नंदकिशोर पाण्डेय,मनंजय तिवारी,आयुषी पाण्डेय,पुष्कर पाण्डेय, प्रांजल पाण्डेय आदि ने इनकी उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं।
मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…
देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी और अमित शाह मानहानि केस को…
आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…
माहे रमजान में पुलिस रूट मार्च: मऊ के कोपागंज में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, रोजेदारों को…
कर्नाटक के बागलकोट शहर में गुरुवार (19 फरवरी) को Chhatrapati Shivaji Maharaj जयंती के मौके…