बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l पयागपुर में अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भगवान श्रीराम के पावन धाम में धर्म-ध्वजा स्थापना के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जहां मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र पयागपुर के मंगरेपुरवा मोड़ पर युवाओं ने यह आयोजन किया। जिसमें भगवा ध्वज फहराया गया और भंडारा में प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निशंक त्रिपाठी ने मंगरेपुरवा में ध्वज फहराकर तथा इसका शुभारंभ किया। उन्होंने अयोध्या में हुई धर्म-ध्वजा स्थापना को देश की सांस्कृतिक पुनर्जागरण यात्रा का महत्वपूर्ण क्षण बताया। निशंक त्रिपाठी ने युवाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा,अयोध्या से उठी आस्था की ज्योति अब गांव-गांव भगवान श्रीराम की मर्यादा और समाज की एकजुटता का संदेश दे रही है।ध्वजारोहण के बाद निशंक त्रिपाठी ने भंडारे में प्रसाद वितरण किया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह बढ़ गया। इस अवसर पर निषाद पार्टी की जिला अध्यक्ष मनोज निषाद, भाजपा के मंडल महामंत्री अजय तिवारी, प्रदीप त्रिपाठी छोटू, रमेश मिश्रा, विनोद पांडे, घनश्याम तिवारी, शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र मोहन त्रिपाठी, राजेंद्र तिवारी, राजू तिवारी और चंद्रशेखर प्रजापति गौरी शंकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…