गरीबों को कंबल बांटकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विधानसभा क्षेत्र के त्रिकोलिया और खुटेहना ग्राम पंचायत में शुक्रवार को 400 गरीब और असहाय परिवारों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार जायसवाल ने गरीबों को कंबल प्रदान करते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार जायसवाल ने कहा, “हमारी भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के हर गरीब की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। जो कहती है, उसे करके दिखाती है।” त्रिकोलिया के प्रधान प्रतिनिधि विनय भास्कर उर्फ सोनू सिंह ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे, प्रधान संघ अध्यक्ष बराती लाल वर्मा, भाजपा के अयोध्या मंडल के पूर्व अध्यक्ष चंद्रदेव त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत खुटेहना में पंचायत भवन के सामने 200 गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता, प्रधान लल्लन प्रसाद, शिव शंकर, चंद्र प्रकाश वर्मा, धर्मेंद्र जायसवाल और धर्मराज यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने और हर जरूरतमंद की मदद करने के भाजपा के संकल्प को दोहराया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने इस सेवा कार्य की सराहना की।

Karan Pandey

Recent Posts

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

43 minutes ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

1 hour ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

2 hours ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

2 hours ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

3 hours ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

4 hours ago