सराहना और निंदा दोनो अच्छे होते हैं

नीति निपुण लोगों को निंदा और
प्रशंसा दोनो ही हितकारी लगते हैं,
वह सदा शान्ति और धैर्य रखते हैं,
वे विचलित नहीं न्यायपथ से होते हैं।

सराहना व निंदा दोनों अच्छे होते हैं,
क्योंकि सराहना हमें प्रेरणा देती है,
और निन्दा हमें सावधान करती है,
सतर्कता व सुरक्षा तभी मिलती हैं।

क़र्म धन, धर्म धन और विचार धन,
शरीर के साथ संसार में छूट जाते हैं,
आत्मा अनित्य, शरीर नश्वर होता है,
आत्मा के साथ कुछ भी नहीं जाता है।

अंधकार में छाया, बुढ़ापे में काया
और अंत समय में माया कभी भी
किसी का भी साथ नहीं दे पाते हैं,
लोग कितना भी प्रयत्न कर लेते हैं।

आदित्य खुशियों के लिये बहुत कुछ
करना पड़ता है ऐसा लोग समझते हैं,
हकीकत में खुशी के लिए बहुत कुछ
खोना पड़ता है, यह अनुभव कहता है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया हादसा: ताड़ी उतारते समय पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत, जानिए ऐसे हादसों से कैसे बचें

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका क्षेत्र पटेल नगर पूर्वी केवटलिया निवासी कोदई सोनकर (50) की…

24 minutes ago

महराजगंज में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत, जानिए कैसे बचें ऐसे हादसों से

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौलिया ग्राम पंचायत के जमुनहिंयां…

30 minutes ago

घोसी में जन चौपाल: CDO ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, जानिए किन योजनाओं का मिला लाभ

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत कारीसाथ, विकास खण्ड घोसी में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

36 minutes ago

देवरिया में बड़ी कार्रवाई: कार से अवैध शराब बरामद, जानिए कितनी मात्रा और क्या है पूरा मामला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के…

42 minutes ago

संत कबीरनगर में स्वच्छता अभियान: लोगों को किया जागरूक, जानिए कैसे रखें अपना मोहल्ला साफ

संत कबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के वार्ड नंबर-12 में रविवार…

49 minutes ago

अक्षय तृतीया पर भक्ति का महासंगम, परशुराम सेना ने किया प्रेरणादायी आयोजन

भगवान परशुराम जयंती पर बरहज में भक्ति और श्रद्धा का संगम, बीएसएस परशुराम सेना ने…

1 hour ago