प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पात्र को किया अपात्र!

बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा)l जहां सरकार नई-नई योजनाओ के तहत गरीबों को सर छुपाने की व्यवस्था कर रही है और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान की व्यवस्था कर रही है, जिसकी जनता में सरकार की प्रशंसा हो रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली से सरकार के अरमानों पर पानी फिर रहा है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
जनपद बाराबंकी के विकासखंड सूरतगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लुधौरा का, यहाँ ग्राम रजनापुर निवासी जाकिर पुत्र मुनव्वर ने यह आरोप लगाया है कि 2019-20 कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की लिस्ट में उसका नाम अंकित था, किन्तु उस समय तैनात ग्राम विकास अधिकारी द्वारा आवास देने के बदले ₹20,000 की धनराशि की मांग की गई थी, किन्तु प्रार्थी जाकीर पुत्र मुनव्वर बहुत ही गरीब व्यक्ति हैं वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता हैंl अतः गरीबी के वजह से धन देने से वंचित हो गया। इस पर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा उसका पक्का मकान दिखा कर अपात्र घोषित कर दियाl
जब जाकिर पुत्र मुनव्वर को यह ज्ञात हुआ कि उसका पक्का मकान दिखा कर उसको आवास योजना से बाहर कर दिया गया है। किन्तु मुनव्वर ने हार नही मानी और आवास के लिए दोबारा प्रार्थना पत्र देकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, किन्तु अधिकारी द्वारा दोबारा जांच में उसका फर्जी आधार कार्ड की आख्या लगाई गई।

पुनःतीसरी बार फिर प्रार्थी जाकिर पुत्र मुनव्वर ने प्रार्थना पत्र देकर के जिले के उच्च अधिकारियों व मंडल के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। जिस पर उसकी जॉब कार्ड मैपिंग की रिपोर्ट लगाई गईl परंतु प्रार्थी को न्याय नहीं मिल सका। देखने वाली बात यह है कि तीन बार में तीन तरीके से अलग-अलग रिपोर्ट लगाई गई, जबकि जो भी रिपोर्ट लगाई गई वह प्रार्थी के अनुसार गलत व फर्जी हैं।

जाकिर का कहना है कि धन न दे पाने के कारण उसका प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम काट दिया जाता है फिलहाल देखना यह है कि दर-दर न्याय के लिए भटक रहे जाकिर पुत्र मुनव्वर को न्याय मिल पाता है या केवल खानापूर्ति की जाती हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

5 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

5 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

5 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

5 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

6 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

6 hours ago