बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l विकास खण्ड बेलहरी अन्तर्गत ग्राम सभा भरसौंता के पूर्व प्रधान रामेश्वर प्रजापति (50) का निधन हृदयगति रुक जाने से गुरुवार की रात को हो गया। मिली जनवरी के अनुसार पूर्व प्रधान रोज की भाँति खाना खाने के बाद सोने के लिये चले गये, थोड़ी देर बाद परिवार के सदस्यों को बताया कि मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा है। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल गये, जहां से डाक्टरो ने वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी 04 साल पहले ही स्वर्गवासी हो गई है। उनकी कोई सन्तान नहीं है। अन्तिम संस्कार बिहार घाट पर किया गया, जहां भतीजे ने मुखग्नि दी।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…