संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अधिशाषी अभियन्ता विद्युत रणधीर कुमार ने समस्त सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि दिनांक 21 अगस्त 2023 दिन सोमवार को समय प्रातः 09:00 बजे से सायं 03:00 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद का शट डाउन पुराने एवं जर्जर 02 अदद ट्रांसफार्मर कन्ट्रोल पैनल एवं 01 अदद आउटगोइंग 11 केवी ब्रेकर को बदलकर नये कन्ट्रोल पैनल व ब्रेकर लगाने एवं अन्य आवश्यक अनुरक्षण कार्य करने हेतु प्रस्तावित है।
उपरोक्त अवधि में उक्त उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 केवी फीडर पुलिस लाइन, इण्डस्ट्रीयल, टाउन नं.-3, मगहर, उतरावल, बघौली व कांशीराम फीडर से पोषित यथा अन्सार टोला, पठान टोला, मोतीनगर, बरदहिया बाजार, बगहिया, मोहिउद्दीनपुर, बरई टोला, कोईरी पुरवा, खलीलाबाद बाईपास क्षेत्र, मैलानी, पुलिस लाइन, बड़गो, बधौली, सरौली इत्यादि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूर्णरूप से बाधित रहेगी।
उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं को होने वाले असुविधा के लिए खेद जताया है।
सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। लंभुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार…
जर्मनी में बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है।…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को Supreme Court ने उच्च संवैधानिक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। CBSE परीक्षा 2026 मंगलवार से जिले में शुरू हो…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद प्रशासन ने वित्तीय अनुशासन और राजस्व संग्रहण को मजबूत करने…