गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा के अर्न्तगत महन्थ रामाश्रय दास पब्लिक स्कूल जादो पाली में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का समापन सोमवार, 2 अक्टूबर को झण्डारोहण एवं गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
झण्डारोहण विद्यालय के निदेशक अंजनी कुमार राय द्वारा किया गया। तत्पश्चात श्री राय ने महात्मा गाँधी जी के जीवन-चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
शिक्षक विजय नरायन यादव द्वारा गाँधी जी के देश की आजादी में दिये गये योगदान पर प्रकाश डाला गया।
इसके बाद विद्यालय के शिक्षक सूर्यभान यादव व शिक्षिकाएँ सिद्धि दुबे, अनु राय, मनीष शर्मा अनामिका, सुमन द्वारा स्वच्छता मिशन पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बच्चों के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
पोस्टर प्रतियोगिता में रवि कुमार, आदित्य यादव व श्रेया मौर्य क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये। जिन्हे पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…
✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…