संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में सप्ताह भर चलने वाले स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को महात्मा गांधी जयंती पर जनपद व ब्लाक स्तर विद्यालयों की छात्रों की प्रभात फेरी व जागरूकता रैलियां बड़ी संख्या में निकाली गयी।
परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता कार्यक्रम अभियान चलाया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के क्रम में सोमवार सुबह क्षेत्र में चले इस कार्यक्रम में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। वहीं विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की गयी। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस के स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं के परिजनों को स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ समाज के लिए शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर हीरा लाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के एनसीसी कैडेटों ने प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता अभियान के संबंध में रैलियां निकाली गयी। इसी क्रम में खलीलाबाद विकास क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खलीलाबाद, कम्पोजिट विद्यालय खलीलाबाद आदि विद्यालयों द्वारा रैलियां निकाली गयी। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संत कबीर नगर व खण्ड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद द्वारा रैलियों में प्रतिभाग किया गया।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संत कबीर नगर में भारत की दो महान विभूतियों महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनायी गयी। उक्त अवसर पर इनके विचारो के बारे में अमित कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया। इस कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , संत कबीर नगर वृक्षारोपण किया गया। वन विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया गया।
संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन…
रतनपुरा (राष्ट्र की परम्परा)। भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देर शाम…
ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…