आकाशवाणी ग्वालियर केन्द्र की लोकप्रिय वरिष्ठ उद्घोषिका आभा गुप्ता हुई सेवानिवृत्ति

ग्वालियर/मध्यप्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)
आकाशवाणी ग्वालियर केन्द्र में लोकप्रिय वरिष्ठ उद्घोषिका आभा गुप्ता गत 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गई। आभा गुप्ता ने अपनी कॅरियर की शुरुआत आकाशवाणी ग्वालियर केन्द्र में युववाणी कंपीयर के रूप में वर्ष 1985 में की थी । फिर बाद में वर्ष 1987 से आप केंद्र में केजुअल एनाउंसर के रूप में ग्वालियर केन्द्र में साल 1997 तक कार्यरत रहीं।
एक नियमित उद्घोषिका के पद पर आभा गुप्ता ने अपनी कॅरियर की शुरुआत आकाशवाणी गुना केन्द्र में ज्वाइन कर की थीं । आभा गुप्ता ने आकाशवाणी के गुना केन्द्र में 17 फरवरी 1997 को आकाशवाणी की सेवा से नियमित रूप से जुड़ गई । गुना केन्द्र से फिर आपका ट्रांसफर आकाशवाणी ग्वालियर केन्द्र में दिसंबर 1997 में हो गया । तब से लेकर आज पर्यांत तक आप ग्वालियर केन्द्र में कार्यरत रहीं और आकाशवाणी में 27 साल, 5 महीने व 12 दिन सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गई हैं ।
आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषिका के तौर पर आभा गुप्ता ने कई कार्यक्रमों का सफल संचालन किया और अपनी आवाज के माध्यम से कई कार्यक्रमों को लोकप्रिय बनाया। आभा गुप्ता के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आकाशवाणी ग्वालियर द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सोहन सिंह, प्रकाश गुप्ता ,मनोज पटेरिया, सुमित गौतम, तूलिका शर्मा, योगेंद्र दीक्षित एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। आकाशवाणी के सभी कर्मचारियों ने उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिल्ली के दुर्गा पूजा पंडालों में दिखेगी कोलकाता जैसी भव्यता, मां दुर्गा के दर्शन से लेकर धुनुची नृत्य तक सजेगा भक्तिमय माहौल

लेखक: अरुण कुमार मिश्रा फोटो AI मां दुर्गा की आराधना, भक्ति और बंगाल की संस्कृति…

28 seconds ago

क्यों पड़ा माता पार्वती का नाम अपर्णा? जानिए हरतालिका तीज का धार्मिक रहस्य

फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…

8 minutes ago

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

12 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

12 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

13 hours ago