भाटपार रानी विकास खण्ड सभागार में बोले लोकप्रिय विधायक
भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
उक्त बातें ग्राम प्रधान संघ भाटपार रानी व विकासखण्ड परिवार द्वारा आयोजित ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यशाला समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय विधायक सभा कुँवर कुशवाहा ने सभी प्रधान जन की समस्याओं को बारी बारी सुन कर कहीं।
विधायक ने उनके सम्मान की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया साथ ही यह वादा किया की सभी प्रधान हमारे साथी हैं,बिना किसी भेदभाव के प्रधान लोगों के सम्मान की लड़ाई लडूंगा। सभी को आश्वस्त करते हुए विधायक ने ग्राम पंचायत के समुचित विकास के लिए सदैव सहयोग में तत्पर तत्पर रहने को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए मैं मुख्यमंत्री जी से मिलकर हर तरह की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करूंगा।
वहीं इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक प्रधान संघ भाटपार रानी अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर शम्स परवेज द्वारा विश्वास दिलाया गया प्रधानों की मदद और उनकी समस्याओं को निस्तारित कराया जाएगा, हम सभी प्रधान साथी भी बिना किसी भेदभाव के जी जान से उनके साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग करेंगे। व अपने-अपने गांव को विकसित बनाने के लिए भरपूर मेहनत करेंगें।कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पाठक ने ग्राम पंचायत की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया जिसमें नरेगा भुगतान में देरी, ग्राम पंचायत के अनुमोदन के बिना राशन कार्ड निर्गत करना और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र को सरल बनाने के लिए प्रधान संघ की तरफ से विधायक को पत्रक सौंपा।
वहीं बैठक में खंड विकास अधिकारी श्री पी एन त्रिपाठी ने बुके और फूल मालाओं से सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रधान साथियों से कदम से कदम मिलाकर शासन की योजनाओं को संचालित करने के लिए आश्वासन दिया ।इस अवसर पर ग्राम पंचायत में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के आखिर में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण खरवार ने कहा कि मैं अपने पैसे से नए विकासखंड कार्यालय पर सभी प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का नाम अंकित कराऊंगा और जिन गांवों में क्षेत्र पंचायत से कार्य नहीं हुआ है वहां भी कार्य हो इसका का प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम में सभी प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत के सदस्य और विकासखंड के कर्मचारी उपस्थित रहे।
🔥 धनबाद स्टील गेट सब्जी मार्केट में भीषण आग, एक दर्जन दुकानें स्वाहा, लाखों का…
महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ धाम में शिव-पार्वती विवाह, चतुष्प्रहर पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब…
देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष मॉर्निंग वॉकर चेकिंग…
रिटायर्ड सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान बनेंगे बिहार की सुरक्षा की रीढ़ Aiनिर्मित सांकेतिक…
🕯️ 16 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय और वैश्विक इतिहास के प्रमुख व्यक्तित्व16 फ़रवरी को…
अंधेरी खदान से प्रशासनिक शिखर तक ♥️ कहानी – एपिसोड 1 ♥️ जीवन का असली…