सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र के सोहनाग में जला है ट्रांसफॉर्मर
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत ग्राम सोहनाग़ की जनता पिछले चार दिनों से विद्युत के अभाव में रतजगा करने और दिन में पेड़ो का सहारा लेकर समय काटने को मजबूर है ।इस उमस भरी गर्मी में जहां लोगों को पंखे के नीचे गर्मी का अहसास हो रहा है वहीं सोहनाग के लोग चार दिनों से बिना विद्युत के जीने को मजबूर है । क्यों कि इनका ट्रांसफार्मर जल चुका है विद्युत सप्लाई बाधित है ।इस ट्रांसफार्मर जलने की सूचना इनके द्वारा विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को ट्रांसफार्मर जलने के बाद ही दे दी गई थी । यहां तक कि ऑनलाइन इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी जा चुकी है। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन ही दे रहे है । इस ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि और खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि सरकारी दावे के विपरीत विद्युत विभाग के कार्य है विद्युत विभाग की व्यवस्था लचर हो चुकी है चार दिनों से सोहनाग ,छपरा पयागपुर की जनता विद्युत के अभाव में दुश्वारियां झेल रही है । इस संदर्भ में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से लेकर लगभग सभी अधिकारियों से वार्ता की गई है सभी ने आश्वासन दिया । वही अस्लम हाशमी कहते है कि पुरुषों का समय तो जैसे तैसे कट जा रहे है लेकिन इस गर्मी में छोटे बच्चों और महिलाओं का विद्युत के अभाव में जीवन जीना मुश्किल हो गया है कोई सुध लेने वाला नहीं है ।पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिलाषा देवी कहती है कि विद्युत के अभाव जीना दूभर हो चुका है ।हम महिलाएं जाए तो कहा जाए इस गर्मी में विद्युत के अभाव में जीवन जिना मुश्किल है ।
ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…
82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…
दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…
Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…