पॉलिटेक्निक के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में की आत्महत्या

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रेलवे यांत्रिक कारखाना के पास स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के हॉस्टल मे सोमवार की दोपहर 22 वर्षीय एक छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के जद्दू परसिया निवासी 22 वर्षीय धीरज कुशवाहा पिछले साल अक्टूबर माह में राजकीय पॉलिटेक्निक में 3 वर्षीय प्लास्टिक मोड टेक्नोलॉजी कोर्स में प्रवेश लिया था। वह पॉलिटेक्निक परिसर स्थित हॉस्टल के प्रथम तल के कमरे में 4 छात्रों के साथ रहकर पढ़ाई करता था। सोमवार को धीरज पढ़ने नहीं गया था। जबकि 2 छात्र पढ़ाई करने गए थे। एक छात्र 2 दिन पहले अपने गांव चला गया हैं। 3 बजे के करीब दोनों छात्र पढ़ने के बाद कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो छात्रों ने वार्डन और हास्टल के अन्य छात्रों को जानकारी दी। जिसके बाद वार्डेन ने पॉलिटेक्निक प्रशासन और शाहपुर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो छात्र का शव तौलिया के सहारे फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने कमरे की जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में सभी विषय में फेल होने से छात्र ने आत्मघाती कदम उठाया है।
इस सम्बंध में
शाहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है।

धीरज प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 6 विषय में हो गया था फेल

पॉलिटेक्निक के छात्रों ने बताया कि धीरज पिछले साल अक्टूबर माह में एडमिशन लिया। फरवरी माह में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। रिजल्ट आने के बाद पता चला कि 6 विषय में फेल है। उसी को लेकर हमेशा परेशान रहता था। वही दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 12 जून से होगी। रविवार को डेट शीट जारी होने की जानकारी धीरज को हुई थीं।
इस घटना से पॉलिटेक्निक के छात्र और शिक्षक हतप्रभ हैं। शिक्षकों ने बताया कि पॉलिटेक्निक में पास होने के लिए कई ऑप्शन है। फेल होने पर पुनः उत्तर पुस्तिका की मूल्यांकन कराई जा सकती है। उसके बाद 3 साल के अंदर जिस विषय में फेल हुए हैं उसकी दुबारा परीक्षा दी जा सकती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

2 hours ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

2 hours ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

3 hours ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

4 hours ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

4 hours ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

6 hours ago