मतदान कार्मिकों को डाक मतपत्र से मतदान करने का प्रशिक्षण दिया गया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल संपन्न कराने हेतु आज मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार के निर्देशन में प्रभारी जिला विकास अधिकारी जीशान रिजवी की उपस्थिति में फैसिलिटेशन सेन्टर पर मतदान कार्मिकों को मतदान की सुविधा देने, डाक मतपत्र से मतदान की कार्रवाई का प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण जिला कृषि अधिकारी पी.सी. विश्वकर्मा द्वारा दिया गयाl जिसमें बताया गया कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे ऐसे कार्मिक जो जनपद संत कबीर नगर के किसी नगर निकाय के मतदाता हैं एवं मतदान तिथि 11 मई को अपने बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकते उनके लिए डाक मतपत्र से मतदान की व्यवस्था कराई गई है ऐसे कार्मिक फैसिलिटेशन सेंटर पर उपस्थित होकर डाक मतपत्र के लिए प्रारूप ‘क’ पर आवेदन करेंगे, आवेदन का परीक्षण सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा किया जाएगा। परीक्षण उपरांत डाक मतपत्र, प्रारूप ‘ख’ प्रारूप ‘‘ग‘‘ छोटा लिफाफा प्रारूप ‘‘घ’’ एवं बड़ा लिफाफा प्रारूप ‘‘ड.’’दिया जाएगा। संबंधित कार्मिक अपने पसंद के उम्मीदवार के नाम के सामने सही का निशान लगाकर वोट डालेगा उसके बाद डाक मतपत्र को छोटे लिफाफे में रखेगा, छोटा लिफाफा एवं प्रारूप ‘‘ग’’ को बड़े लिफाफा में रखकर मत पेटिका में डाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों के मतदान की कार्रवाई डाक मतपत्र के द्वारा द्वितीय प्रशिक्षण स्थल हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में दिनांक 6 मई 2030 एवं 7 मई 2023 को निकायबार फैसिलिटेशन सेंटर बनाकर किया जाएगा। मतदान कराने की कार्यवाही हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं पोलिंग पार्टी लगाई गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में संभावित बदलाव

बांग्लादेश चुनाव परिणाम 2026: BNP की बड़ी जीत, तारिक रहमान के नेतृत्व में नई शुरुआत…

5 minutes ago

अवैध असलहा व संदिग्ध वाहनों पर पुलिस की कड़ी नजर

देवरिया में सख्त सुरक्षा घेरा: 16 स्थानों पर 330 लोगों व 175 वाहनों की जांच,…

18 minutes ago

संत कबीर नगर: पंचवटी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य कीर्तन व विशाल भंडारा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंचवटी शिव मंदिर, कबीर…

1 hour ago

महाशिवरात्रि 2026: आगरा के कैलाश मंदिर में डीएम ने परखी तैयारियां

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर में जिला…

1 hour ago

शंकराचार्य विवाद पर CM योगी का विधानसभा में बयान, कानून-व्यवस्था पर सख्त संदेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

2 hours ago

आगरा में प्री मेगा विधिक सेवा शिविर, नागरिकों को मिली योजनाओं की जानकारी

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक…

2 hours ago