ईवीएम संचालन की सभी तकनीकी गतिविधियों को भली भांति समझ लें मतदान कार्मिक: डीईओ

पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय का द्वितीय प्रशिक्षण एचआरपीजी कॉलेज में हुआ आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोक सभा समान्य निर्वाचन-2024 में निर्वाचन ड्यूटी में लगे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय का द्वितीय प्रशिक्षण जनपद स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर के द्वारा एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के 20 कमरों में दो पालियों में दिया जा रहा है, जो 19 मई, 2024 तक चलेगा।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस को दो पालियों में 320 मतदान दल के कुल 1280 कार्मिक निर्धारित रहें, जिसमे से 16 कार्मिक अनुपस्थित रहें, जिसकी सूचना संबंधित विभाग को भेजी जा गयी है, इन सभी कार्मिकों को 19 मई को प्रशिक्षण में प्रात: 09.00 बजे से प्रशिक्षण स्थल पर आकर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना होगा, यदि इस प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे मतदान कार्मिक 19 मई, 2024 को भी अनुपस्थित रहते है, तो इनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 के सुसंगत धारा के अंतर्गत कार्यवाई की जाएगी।
इसी प्रकार ईवीएम संचालन जानकारी हेतु आयोजित परीक्षा मूल्यांकन मे एक मतदान दल असफल रहा, जिनको पुन: 19 मई, 2024 को प्रशिक्षण लेना होगा, पुनः प्रशिक्षण के बाद परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। असफल होने की दशा में ऐसे कार्मिकों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही, वेतन बाधित की जाएगी, इनकी सूचना भी संबंधित कार्यालय को भेज दी गयी है।
मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर द्वारा किया गया। निरीक्षण करते हुए उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे हैं कार्मिकों को सुझाव दिया गया कि ई0वी0एम0 संचालन सभी गतिविधियों को अच्छी प्रकार से समझ ले, ई0वी0एम0 में आने वाली समस्या एवं उनके समाधान की भी जानकारी सभी मतदान कार्मिकों को होनी चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार ने सभी को निर्देशित किया कि समस्त कार्मिक प्रशिक्षण में समय से प्रतिभाग करें एवं समस्त प्रक्रिया का ठीक प्रकार से संचालित कर भली-भांति जान व समझ लें, साथ ही ई0वी0एम0 हैंड्स ऑन ठीक प्रकार से करते हुए मूल्यांकन परीक्षा में प्रतिभाग करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

8 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

10 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

10 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

10 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

10 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

20 hours ago