मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

उपजिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने के बाद पोलिंग पार्टियां को किया मतदान स्थल के लिए रवाना

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) । नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगहा मे प्रधान पद के लिए उपचुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसडीएम नवीन कुमार की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां रतनपुर ब्लाक मुख्यालय से मतदान केंद्र के लिए रवाना हुईं।
ग्राम पंचायत बगहा के प्राथमिक विद्यालय मे मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए हैं, जहां कुल 1,668 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहले बूथ पर 882 और दूसरे बूथ पर 786 मतदाता वोट डालेंगे। मतगणना 21 फरवरी को ब्लाक मुख्यालय पर होगा जिसके बाद प्रधान पद के उम्मीदवारों का भाग्य तय होगा। उपरोक्त ग्राम पंचायत मे ग्राम प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में है।अख्तरून निशा, प्रमोद कुमार मौर्य, सलाउद्दीन और हसमुद्दीन। गांव की जनता अपने मत से यह तय करेगी कि अगले कार्यकाल के लिए पंचायत की बागडोर किसके हाथ में जाएगी। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इस दौरान आरओ शीश कुमार (जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी), जेई एम आई अनिल कुमार मिश्रा, अपर सांख्यकी अधिकारी बृज बिहारी भारती, प्रमोद कुमार (अपर संख्या अधिकारी), प्रभारी एडीओ पंचायत योगेश मद्धेशिया, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और कांस्टेबल शंकर दयाल, महिला उपनिरीक्षक कांस्टेबल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

44 minutes ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

1 hour ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

1 hour ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

1 hour ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

1 hour ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

2 hours ago