अंत्येष्टि स्थल पर मारपीट से गरमाई द्वाबा की सियासत– पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और सांसद पुत्र विपुलेंद्र सिंह के समर्थकों में भिड़ंत, कई घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बागी बलिया का द्वाबा क्षेत्र, जो देश की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ और बागी तेवरों के लिए जाना जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि एक दुःखद घड़ी में हुई शर्मनाक घटना है।

27 जुलाई को एक ब्राह्मण परिवार के अंत्येष्टि स्थल पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और उनके समर्थकों के साथ झड़प हो गई। घटना इतनी गंभीर हो गई कि शोक में डूबे परिवार के सामने राजनीति का गरम माहौल खड़ा हो गया। लोग आपस में यही सवाल कर रहे हैं— “द्वाबा की सियासत में अंत्येष्टि स्थल पर झड़प और मारपीट कितनी उचित है?”

झड़प में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के कई समर्थक घायल हो गए। सुरेंद्र सिंह अपने घायल साथियों के साथ बैरिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

वहीं दूसरी ओर सांसद वीरेंद्र सिंह (मस्त) के पुत्र विपुलेंद्र सिंह भी इस विवाद में घायल हो गए। उनका इलाज कराया गया और थाने में अलग से तहरीर दी गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर पूरी सतर्कता बरतते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखा है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है, लेकिन यह घटना द्वाबा की राजनीति पर एक काला धब्बा छोड़ गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

2 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

3 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

3 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

3 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

3 hours ago