Categories: Uncategorized

युवा सेना के पदाधिकारियों की नियुक्ति से राजनीति गरमाई

मुम्बई(राष्ट्र कक परम्परा)
अजय नगर स्थित शिवसेना के मुख्य कार्यालय में शिवसेना बालासाहेब ठाकरे उद्धव गुट युवा सेना द्वारा, नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी क्षेत्र मे भी बालासाहेब ठाकरे शिवसेना उद्धव गुट काफी शशक्त दिखाई देने लगी है। युवा सेना पदाधिकारियों के नियुक्ति के बाद, शहर की राजनीति में भूचाल आ गया है।
जैसे-जैसे महानगरपालिका का चुनाव नजदीक आता जा रहा है, और पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। अजय नगर स्थित, बालासाहेब ठाकरे शिवसेना उद्धव गुट, की तरफ से युवा सेना पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया के साथ-साथ नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई, कार्यक्रम में भिवंडी पूरब, पश्चिम तथा ग्रामीण क्षेत्र के शिवसैनिक उपस्थित रहे । भिवंडी लोक सभा शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के, लोकसभा संपर्क प्रमुख रुपेश लक्ष्मण म्हात्रे, ठाणे जिला ग्रामीण प्रमुख विश्वास थले, तालुका प्रमुख कुंदन पाटील, ठाणे जिला युवा सेना प्रमुख अल्पेश भोईर, युवा सेना ठाणे जिला सचिव राजू चौधरी, युवा सेना तालुका अधिकारी पंकज घरत, उपस्थित रहे। और इनके ही हाथों कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सैनिकों की जोरदार तैयारी से राजनीतिक विकास पाटील, जिला समन्वय संभाजी पाटील, सचिव, जयेश जोशी, तालुका समन्वय, कल्पेश केणे,व सभी युवा पदाधिकारियों ने शिवसेना को पुनः तैयार करने के लिए अथक प्रयास की है। जिसको लेकर भिवंडी पूर्व भिवंडी पश्चिम तथा ग्रामीण क्षेत्र में शिवसैनिकों की ताकत व जनाधार बढ़ता जा रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

3 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

5 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

5 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

5 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

6 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

6 hours ago