Categories: मऊ

कांग्रेसी नेता के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे राजनीतिक दिग्गज

रतनपुरा/ मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित तमसा तटवर्ती ग्राम पंचायत पीपरसाथ में कांग्रेसी नेता घनश्याम सहाय के घर पहुंच कर, राजनीतिक दिग्गजों ने उनके माता के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव घनश्याम सहाय की माता सावित्री देवी पत्नी राम लक्ष्मण की प्रातः 9:00 बजे के लगभग उनका आकस्मिक निधन हो गया। इस संदर्भ में उनके पैतृक गांव पीपरसाथ में कांग्रेस कमेटी की एक शोक सभा प्रखंड अध्यक्ष ओम नारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मृतक की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर के नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष इंतेखाब आलम ,पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान, पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय, डॉ सुधा राय ,पूर्व जिला अध्यक्ष राष्ट्र कुवर सिंह, अवनीश कुमार सिंह, विष्णु प्रकाश कुशवाहा, राजकुमार राय, ओमप्रकाश ठाकुर,धनंजय सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, चंद्रभान यादव ,त्रिभुवन भारती, वीरेंद्र कुशवाहा ,वीरेंद्र तिवारी ,उमाशंकर सिंह दाढ़ी, सिकंदर प्रसाद ,विक्रम चौहान, शीला भारती, अनिता गौतम ,पूजा राय, सर्वेश कुमार ,मनसा राजभर, महेंद्र यादव, राज मंगल यादव, संजय यादव, रामचंद्रराय, राधेश्याम सिंह ,अकरम प्रीमियर ,अनिल कुमार राय, ब्रहमानंद पांडेय, विनय कुमार, ,रामकरण यादव, धर्मेंद्र सिंह,अनिल जायसवाल स्वामी नाथ राय, विनोद कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

4 minutes ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

5 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

5 hours ago