मतदान के करीब आते ही सियासी दलों ने चुनाव प्रचार किया और तेज

बहराइच में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार

भाजपा 20 वर्षो का सूखा खत्म करने के लिए जी जान से जुटीं

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नगर निकाय के मतदान की तारीख नजदीक आते ही सियासी दलों ने जनसंपर्क और तेज कर दिया है।भाजपा,सपा,आप,कांग्रेस,निर्दलीय दलों ने डोर टू डोर जनसंपर्क करके शहर को मथ डाला है।वहीं भाजपा संगठन अपने सधे लक्ष्य से शनै शने आगे बढ़ती हुई दिखाई पड़ रही।सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बूथ स्तर तक कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क अभियान में लगे हुए है।बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका परिषद चुनाव के निमित्त महिला मोर्चा, युवा मोर्चा ,अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा द्वारा सघन जनसंपर्क किया गया। जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल द्वारा मेवातीपुरा कचेहरी व भाजपा प्रत्याशी सुधा देवी टेकड़ीवाल द्वारा रायपुर राजा में घर-घर जाकर संपर्क करते हुए अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील की गयी। सदर विधायिकाअनुपमा जायसवाल द्वारा कानूनगोपुरा उत्तरी में घर-घर संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी सुधा टेकड़ीवाल को विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान सदर विधायिका ने कहा कि सुधा की जीत से नगर पालिका परिषद में विकास की गंगा बहेगी।ट्रिपल इंजन की सरकार विकास तेजी से होगा।जनसम्पर्क के दौरान जिला प्रभारी नीरज सिंह,कमल बहादुर सिंह, रणविजय सिंह, चंद्रभान सिंह संचित, राजन सिंह,समय प्रसाद मिश्रा,उर्मिला शुक्ला,हेमा निगम, डॉक्टर डिंपल जैन,सुषमा चौधरी,मंजू निगम,सुनीता बाल्मीकि,प्रशांत मिश्रा,देवेंद्र कुमार मिश्र,सचिन श्रीवास्तव,चौधरी पूरन सिंह,सतीश सिंह,के0 के0 मिश्र,अर्चना मिश्रा,बृजेश पांडेय,अर्पित श्रीवास्तव, रामकृपाल मिश्र,अखिलेश यादव गोले, मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago