संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, राज्यमंत्री मत्स्य विभाग ने जिले में नगर निकाय चुनाव की रणनीति के मद्देनज़र बुधवार को आयोजित एक बैठक में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा व मगहर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी संगीता वर्मा व नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के साथ विचार विमर्श कियाl
इस अवसर पर डॉ. संजय निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार ही एक मात्र विकल्प हैl इसीलिए आज मैं जनता से अपील करने आया हूं कि खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा व मगहर नगर पंचायत की प्रत्याशी संगीता वर्मा और धर्मसिंहवा से भाजपा प्रत्याशी माधुरी निषाद तथा बखिरा, हरिहरपुर, बेलहर कला व अन्य नगर पंचायतों के भाजपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं और चुनाव जरूर जीतेंगे
उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार योगी-मोदी जी की डबल इंजन की सरकार हैl सरकार ने सभी वर्ग के गरीबों के लिए काम किया हैl गरीबों को आवास, बच्चों को शिक्षा एवं बिजली उपलब्ध कराई है। ऐसे में सरकार का पूरा हक बनता है कि जनता के बीच में जाए जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील करेंl
इस अवसर पर संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ई. प्रवीण निषाद सहित भाजपा व निषाद पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेl
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…