देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में देवरिया जनपद में शनिवार सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करना, मित्र पुलिसिंग को बढ़ावा देना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना रहा।अभियान के तहत सभी थानों पर थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से सीधा संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने अवैध गतिविधियों, नाबालिग चालकों, मोडिफाइड साइलेंसर, तीन सवारी, तेज लाउडस्पीकर, महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे मुद्दों पर विशेष सतर्कता दिखाई।थानावार चेकिंग का संक्षिप्त विवरण: जनपद के विभिन्न 33 स्थानों पर कुल 573 व्यक्तियों और 357 वाहनों की जांच की गई।इस दौरान दो वाहनों का ई-चालान भी किया गया।जनता ने पुलिस के इस कदम की सराहना की और मॉर्निंग वॉक के दौरान मिल रही सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि आमजन में सुरक्षा शांति और विश्वास की भावना को मजबूत किया जा सके।
कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…