नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस जवानों ने ली शपथ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस ऑफिस, कोतवाली, चिलुआताल सहित जनपद के सभी थानों पर पुलिस जवानों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी शराब, गांजा, चरस सहित विभिन्न नशीली दवाओं के सेवन की ओर बढ़ रही है, जो समाज और राष्ट्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशे से युवाओं को रोकना हमारा कर्तव्य है और इसके लिए जागरूकता बेहद जरूरी है।

शपथ ग्रहण के दौरान पुलिस जवानों ने वचन लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि किसी भी परिस्थिति में हानिकारक या अवैध नशीले पदार्थों का सेवन नहीं होने देंगे और नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान देंगे।

थाना प्रभारी ने कहा, “परिवर्तन की शुरुआत भीतर से होती है। अगर हम स्वयं नशामुक्त रहेंगे, तभी अपने समुदाय, परिवार और दोस्तों को नशे से दूर रख पाएंगे।”

इस अवसर पर जनपद के सभी थानों में एक साथ नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और युवाओं को स्वस्थ एवं रचनात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…

4 hours ago

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

4 hours ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

5 hours ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

5 hours ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

5 hours ago