मेले में चप्पे चप्पे पर तैनात होगी पुलिस ,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

150 से अधिक पुलिस के जवान, पीएससी, फायर सर्विस,यातायात पुलिस मेला में देंगे ड्यूटी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।मोगलहा मे 22 नवम्बर से शुरू हो रहे हरियरा बाबा उर्स व मेला मे सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। कई थानों की पुलिस के अलावा पीएसी बटालियन, फायर बिग्रेड, यातायात पुलिस, स्काउट गाइड सहित मजार की तरफ से तमाम लोग लगाए गए हैं।
हरियरा बाबा का मेला 22से 24 नवम्बर को है। मेला में पड़ोसी देश नेपाल सहित पूर्वांचल के सभी जिलों से भारी संख्या मे जायरीन यहाँ पहुँचते हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेला में हजारों की संख्या में बाबा के श्रद्धालुओं का आना लगा रहता है। इतनी भारी भीड़ व मेला की सुरक्षा के लिए फरेन्दा, पुरन्दरपुर, बृजमनगंज, कोल्हुई, कोतवाली, परसा मलिक, नौतनवा, सोनौली थाना सहित कई थानों के 150 से अधिक पुलिस के जवान, पीएससी बटालियन, फायर बिग्रेड, यातायात पुलिस, स्काउट गाइड लगाए गए हैं। इसके अलावा मजार की तरफ से सौ से अधिक लोग सुरक्षा में लगाए गए हैं।
मेला में अस्थाई पुलिस चौकी बनाया गया है। सुरक्षा इन्चार्ज रमेश पुरी को बनाया गया है। मेले का सीओ , थानाध्यक्ष कोल्हुई ने दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस बल मंगलवार से ही सुरक्षा व्यवस्था में लगी है। जगह जगह बैरीकेटिंग किया गया है। इस सम्बंध में चौकी प्रभारी जोगियाबारी रमेश पुरी ने बताया कि मेला की सुरक्षा के लिए जरुरी इंतजाम कर लिया गया है। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस का पर्याप्त इन्तजाम किया गया है। मेले में चप्पे छपे पर पुलिस निगरानी रखेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

48 minutes ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

2 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

3 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

3 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

11 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

14 hours ago