पुलिया के पास से पुलिस ने पांच युवतियों को हिरासत मे लिया

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा गडवार मार्ग पर नहर पुलिया के पास से पुलिस ने पांच युवतियों को हिरासत मे लेकर थाने पर चली आई।
बता दें कि अनाधिकृत रुप से पांच युवतियों ने एक समुह बनाकर सुखपुरा गड़वार पर नहर पुलिया के पास खड़ा होकर आने जाने वाले वाहनों के सामने खडी होकर लोगों को रोक रही थी।तथा तरह तरह का प्रलोभन देकर उनलोगो से जबरिया पैसा वसुली कर रही थी।जिससें रोड पर लोगों की भीड जमा हो गयीं।वहीं गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना सुखपुरा पुलिस को दिया।मौके पर पहुंचे पुलिस ने उन पांचों युवतियों को पकड़ कर थाना ले आई। पुलिस को उनके द्वारा बताया गया कि वह राजस्थान,व गुजरात प्रान्त की रहने वाली है वह जिवकोपार्जन के लिए ऐसा कर रही है।वह बलिया रेलवे स्टेशन पर रह रही है। कुछ देर बाद उनको छुड़वाने के लिए तीन महिलाएं और आ गई।उन लोगों ने जो आधार कार्ड दिखाया वह गुजरात का था।जब पुछा गया कि वह राजस्थान की बता रही हैं जबकि आधार कार्ड गुजरात का है तो वह बताई कि वहां मायका है। छुड़वाने आने वाली महिलाओं ने यह बताया की वह बच्चों के लिए पुस्तक बेचती है।उनके हाथ में पांच सात पुस्तक भी था। जबकि पकड़ी गई युवतियों के पास दो तीन पुस्तक थी।उनके द्वारा बार बार बयान भी बदला जा रहा था।जब इस बावद जब प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे से किया गया तो उनके द्वारा कहा गया कि वह भीख मांगने वाली महिलाएं है।इनके विरुद्ध किसी भी ब्यक्ति के द्वारा कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है ।इसलिए हम शान्ति भंग के अंदेशा मे पांचो युवतियों का चलान करने की बात कहकर बलिया बैठक मे चले गये।समाचार लिखे जाने तक सभी युवतियों को थाने पर ही बैठी रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

35 minutes ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

3 hours ago

30 मार्च को बस्ती मंडल में लगेगी पेंशन अदालत, 28 तक दें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…

3 hours ago

Ghaghara Bridge Accident: तुर्तीपार पुल निर्माण में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…

3 hours ago

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

4 hours ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

4 hours ago