जांच में जुटी स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ की टीम के काफी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थाना अंतर्गत हरिहरपुर निवासी रुदल यादव की पंद्रह वर्षीय किशोरी पूजा मंगलवार की रात करीब 8:30 सिंदुरिया चौराहा के पास देवरिया शाखा नहर मे कूद गयी। स्थानीय लोगों तथा राहगीरों की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों सहित स्थानीय तैराक के साथ किशोरी की खोजबीन में जुट गए लेकिन कोई सुराग नही लग सका।परिजनों के अनुसार किशोरी हरे रंग की सूट पहने हुई थी। बुधवार को सुबह से ही गांव के दर्जनों व्यक्ति नहर के अंदर पानी मे घुसकर किशोरी को ढूंढने मे लगे रहें,लेकिन शाम पांच बजे तक कुछ पता नही चला। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर नहर मे लापता किशोरी का पता लगा रहे हैं।किशोरी के नहर मे डूबने को लेकर उसके पिता रुदल यादव सहित सभी परिजनो का रो- रो कर बुरा हाल है।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…