वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच और कार्रवाई तेज


अर्धनग्न युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौली राज चौकी अंतर्गत बुधवार देर रात एक युवक की अर्धनग्न कर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वीडियो सामने आते ही कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मझौली राज वार्ड नंबर चार निवासी राजू पुत्र धन्नू प्रसाद को बुधवार देर शाम मझौली राज स्थित एक अंग्रेजी शराब दुकान के पास कुछ लोगों ने अचानक घेरकर बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों ने उसे अर्धनग्न कर दिया। यह पूरी घटना एक स्थानीय व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हुई और मुख्य आरोपी अनिल मिश्रा उर्फ पुन्नू पुत्र बशिष्ठ मिश्रा को शुक्रवार सुबह हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शाम होते-होते पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शांति भंग करने के आरोप में धारा 151 के तहत चालान कर दिया।प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है और जांच जारी है। पुलिस अन्य तथ्यों और आरोपियों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

1 hour ago

मिलेट्स की तीनों प्रतियोगिताओं में गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों का जलवा, सभी शीर्ष स्थान कब्जाये

मिलेट्स प्रतियोगिताओं में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किए…

1 hour ago

गड्ढे, कीचड़ और नाली का गंदा पानी; भागलपुर के मुख्य मार्ग पर कब मिलेगी राहत?

भागलपुर/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र में भागलपुर ब्लॉक कार्यालय और बीजीएम क्रिश्चियन इंटर…

1 hour ago

योगी सरकार का महिलाओं पर फोकस, कारोबार शुरू करने को मिलेगा ब्याज मुक्त पैसा; ई-रिक्शा पर भी मदद

यूपी की महिलाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज, 20 हजार से शुरू होगी मदद; अगली…

2 hours ago

डीजल-पंप का खर्च होगा कम! किसानों को सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी

किसानों के लिए बड़ी राहत: सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी, सिंचाई खर्च घटाने में…

2 hours ago

लोकतंत्र में राजनीति: समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम या सत्ता का खेल?

लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…

3 hours ago