पुलिस टीम द्वारा 3 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

बारांबकी(राष्ट्र की परम्परा)
मैनुअल इंटेलीजेन्स की मदद से थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा जीतेश वर्मा पुत्र रामचन्दर वर्मा निवासी वाजिदपुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी, अजय कुमार पुत्र अवधेश कुमार वर्मा निवासी रायपुर मजरे भगौली थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी, विकास वर्मा पुत्र लालजी वर्मा निवासी रायपुर मजरे भगौली थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को, भगौली मस्जिद रायपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया एवं एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर विधिक कार्यवाही की गई। अभियुक्तगण के पास से चोरी के 06 अदद टेबलेट, 01 अदद मोबाइल व 06 अदद प्रिन्टर कार्टेज सहित 01 अदद तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 178/2023 धारा 411/413/414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर है जो लखनऊ मेट्रो ट्रेन व बस स्टाप से यात्रियों के पर्स चोरी कर लेते हैं एवं बरामद मोबाइल, टेबलेट व कार्टेज चोरी की गई पर्स/थैलों से ही मिलना बताया गया। इन टेबलेट व मोबइल को अपर्चित व्यक्तियों को अपनी मजबूरी बताकर सस्ते दामों में बेच देते हैं। अभियुक्तगण द्वारा बरामद टेबलेट, मोबाइल व कार्टेजों को दूर-दराज से आए हुए कांवड़ यात्रियों को बेचने की योजना बना रहे थे। इसके पूर्व भी चोरी के टेबलेट व मोबाइलों को राह चलते लोगों को बेच देने की बात इनके द्वारा स्वीकार की गई है।

rkpshomnath

Recent Posts

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

3 minutes ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

21 minutes ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

34 minutes ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

2 hours ago

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थापना दिवस पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पंचवटी व हरिशंकरी पौधों का रोपण-वितरण, श्रद्धालुओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प बहराइच (राष्ट्र…

2 hours ago

अधिवक्ताओं ने चुनी नई टीम, वैभव कांत मिश्र अध्यक्ष और ऋषिराज मिश्रा मंत्री

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने…

3 hours ago