थाना व चौकी प्रभारी नगर निगम चुनाव को सकुशल संपन्न कराए:एसपी सिटी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l नगर निगम चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई शहर सर्किल के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी के साथ पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में बैठक कर नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

एसपी सिटी ने पुलिस की तैयारियों की समीक्षा के साथ अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा जाना। सुरक्षा इंतजामों को लेकर तैयार हुई रूप-रेखा पर मंथन किया और कहा कि नगर निगम चुनाव 2023 को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर पुलिस प्रतिबद्ध है। अतिसंवेदनशील, संवदेनशील मतदान केंद्रों, को लेकर तैयार रिपोर्ट के संबंध में जानकारी ली। कहा कि किसी भी हाल में अवैध शराब की बिक्री न हो लाइसेंस शस्त्र धारक के शस्त्र को जमा कराया जाए। छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लें। जिला बदर, गुंडा तथा सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराएं जिससे नगर निकाय चुनाव के दौरान कोई अपराधिक व्यक्ति किसी प्रकार कोई घटना को घटित ना कर सके सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना व चौकी क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में अपना अहम योगदान देंगे किसी के द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Mau News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, DM को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा…

46 minutes ago

Mau SP Review Meeting: एसपी कमलेश बहादुर ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों…

1 hour ago

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान…

1 hour ago

Maharajganj Fraud Case: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, नकद व आभूषण बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 hour ago

Gorakhpur AI Workshop 2026: “AI for All” कार्यशाला के लिए पंजीकरण शुरू, विद्यार्थियों को मौका

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाने के उद्देश्य से…

2 hours ago

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

11 hours ago