सलेमपुर तहसील क्षेत्र में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

प्रशासन के इंतजाम ना काफी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विगत 15 दिनों में सलेमपुर क्षेत्र के विभिन्न गांव में आग से किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन पर लगा गेहूं का फसल जलकर राख में तब्दील हो चुका है सरकारी इंतजाम ना काफी है आग पर काबू पाने के लिए ।आज सोहनाग के तिलौली में बिजली के शॉर्ट सर्किट से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख में तब्दील हो गई आग बुझाने के बाद अग्निशमन यंत्र मौके पर पहुंच गया । अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को जनता के गुस्से का सामना भी करना पड़ा । जहां-जहां भी आग लगी है अग्निशमन यंत्र विलंब से ही पहुंचा है बताते चले की विगत कुछ दिनों में ग्राम सभा इटाहुआ चंदौली में आग से कई झोपड़िया और उसमे बंधी बकरिया जल गई वही बभनवली ग्राम में लगभग दश बीघा गेहूं विधुत फाल्ट से जल कर राख हो गया, ग्राम सभा चेरो में तीन बीघा गेहूं जल कर राख हो गया ,आज विधुत फाल्ट से सोहनाग में लगी आग से सैकड़ो बीघा गेहूं आग के आगोश में आ कर राख में तब्दील हो गया । इस आग की घटनाओं से हुए नुकसान से किसान आहत है । सारी आग की घटनाएं विधुत फाल्ट से ही हुई है ।आज सोहनाग में माकपा नेता सतीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की सलेमपुर क्षेत्र में हर साल आग की घटाए होती है यहां की जनता और नेताओ ने हर बार सलेमपुर में अग्निसमन विभाग के स्थाई केंद्र की मांग की है लेकिन सरकारी तंत्र इस पर ध्यान नहीं देता है जिसका खामियाजा किसान और जनता भुगत रही है ।क्षेत्र में आग से प्रभावित किसानों को तत्काल प्रशासन क्षति पूर्ति देवे जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सके ।

rkpshomnath

Recent Posts

9,799 पदों पर नियुक्ति का इंतजार! तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे परिचारी अभ्यर्थी, पुलिस से टकराव जैसे हालात

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को परिचारी पद के…

6 hours ago

बिहार एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने खोले पत्ते, चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित; 23 अक्टूबर को मतदान

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने…

6 hours ago

TRE-4 में नौकरी का मौका बढ़ा, BPSC ने जोड़े 932 नए पद; 26 अक्टूबर तक आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0)…

6 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर याचिका से गरमाया मामला, सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक…

6 hours ago

गाली-गलौज रोकने को कहा तो भड़क गया रिश्ते का देवर, पीछे से पेट में घोंपा चाकू; महिला की मौत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात…

9 hours ago