संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस के सहयोग से फर्जी पासपोर्ट बनवाने के दो आरोपी पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार आरोपियों में एक अरविन्द कुमार यादव उर्फ अमन यादव गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ का अध्यक्ष रहा है। जबकि दूसरा आरोपी अब्दुल सलाम है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। फर्जी पासपोर्ट बनवाने में इन आरोपियों का सहयोग पासपोर्ट सेल में नियुक्त उप निरीक्षक कामेश्वर मिश्र एवं एलआईयू का मुख्य आरक्षी मनोज पटेल आरोपी विरेन्द्र यादव की सांठगांठ से करता था। आरोपी मनोज पटेल एवं विरेन्द्र यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद सर्वेश राय , प्रभारी एसओजी श्रीप्रकाश यादव एवं प्रभारी सर्विलांस दीपक दूबे की टीम ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल सलाम पुत्र महमूद इकबाल ग्राम जातेडीहा थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर तथा दूसरा अरविन्द कुमार यादव उर्फ अमन यादव पुत्र योगेन्द्र यादव ग्राम सकरदेइया थाना गोला बाजार जनपद गोरखपुर का रहने वाला हैl अरविन्द कुमार यादव गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्र संघ का अध्यक्ष भी रहा है। आरोपी अब्दुल सलाम ने पूछताछ में बताया कि उसका पासपोर्ट नहीं बन रहा था। दुधारा थाना के सामने दुकान करने वाले महापाल पुत्र यमराज प्रसाद उर्फ त्यागी ग्राम दरियाबाद से सम्पर्क किया। उसने 25 हजार रुपए में पासपोर्ट बनवाने की बात किया। इसी प्रकार अरविन्द यादव उर्फ अमन यादव ने बताया कि वह वर्ष 2016-2017 में गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ का अध्यक्ष रहने के कारण उसके विरुद्ध मुकदमा कायम था। जिसके कारण पासपोर्ट नहीं बन पा रहा था। मुझसे विरेन्द्र यादव पुत्र लालजी यादव गैस गोदाम गोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद ने 25 हजार रुपए में पासपोर्ट बनवाने की बात बताया। मैंने रुपया दे दिया और पासपोर्ट बन गया। उल्लेखनीय है कि फर्जी पासपोर्ट बनवाने में पासपोर्ट सेल में नियुक्त उप निरीक्षक कामेश्वर मिश्र और एलआईयू में तैनात मुख्य आरक्षी मनोज पटेल ही विरेन्द्र यादव का सहयोग करते थे। विगत 7 मार्च को मुख्य आरक्षी मनोज पटेल एवं विरेन्द्र यादव को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी हैl
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…