मेंहदावल में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय के विरुद्ध अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के मेंहदावल तहसील में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय के स्थापना के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट पर धरना दिया। कार्य बहिष्कार करके अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय के प्रस्तावित स्थापना पर विरोध जताया। सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक काम – काज नहीं किया। अधिवक्ताओं के न्यायिक काम – काज न करने के चलते मुकदमों में कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। वादकारी निराश होकर तारीख नोट करके घर वापस जाने के लिए विवश हो गए।

दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में कोर्ट भवन के मुख्य गेट पर धरना दिया। मेंहदावल तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के दृष्टिगत दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता बीते 30 अगस्त से आन्दोलनरत हैं। अधिवक्ताओं का यह आन्दोलन सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस को कार्य बहिष्कार के रुप में किया जाता है। सप्ताह के अंतिम दिन अधिवक्ताओं ने न्यायिक काम काज नहीं करने का निर्णय लिया है।
धरने का नेतृत्व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, महामंत्री चतुर जी शुक्ल, जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय, महामंत्री दुर्गेश नरायन मिश्र, पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार ओझा, कृष्ण मोहन मिश्र एवं राकेश जी मिश्र ने किया।
धरने में मोहम्मद मोकर्रम खां , केसी पांडेय, अजय बहादुर शाही, रविन्द्र तिवारी, अजय कुमार सिंह, राणा रविन्द्र सिंह, प्रदीप पांडेय, राजेश मिश् , सिद्धार्थ पांडेय, शत्रुघ्न यादव, सुनील कुमार पांडेय, सभाजीत मिश्र, त्रयम्बक त्रिपाठी, रवि तिवारी, शकील अहमद, सुशांत मिश्र, राकेश पाठक, आनन्दवीर मिश्र, अभिलाष श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद, परशुराम यादव, मिर्जा सैफ, राज किशोर मिश्र, राजेश पांडेय, ब्रह्मानंद सिंह, मधुसूदन धर दूबे, रत्नेश श्रीवास्तव, निरंजन सिंह, राजेश्वर राव, विरेन्द्र कुमार मिश्र, राकेश कुमार श्रीवास्तव, स्वामीनाथ त्रिपाठी सत्य प्रकाश शुक्ल, संतोष मिश्र, अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप प्रजापति समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

11 minutes ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

17 minutes ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

22 minutes ago

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

8 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

12 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

12 hours ago