राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)02 सितम्बर..
जनपद के तुर्कपट्टी पुलिस ने आज रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छहूँ में विधिक कार्यवाई करते हुए ग्रामवासी चन्द्रभान यादव व वीरेश यादव द्वारा अवैधानिक तरीके से अर्जित किये गये धन से खरीदे गये दो पिकप, स्कॉर्पियो व मोटरसायकिल सहित लाखों की सम्पत्ति जब्त कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार यहाँ से कसया जाने वाले मार्ग पर स्थित ग्रामसभा छहूँ निवासी चन्द्रभान यादव पुत्र स्व0 महादेव यादव व वीरेश यादव पुत्र नत्थू यादव के यहाँ दल-बल के साथ पहुँची तुर्कपट्टी पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए अवैधानिक कृत्य से अर्जित धन से खरीद के आरोप में घर में खड़े पिकप,स्कार्पियो व मोटरसाइकिल को जब्त किया।
पुलिस ने सर्वप्रथम चन्द्रभान यादव के यहाँ से लगभग पाँच लाख की कीमत का एक UP 57 T 1627 महिन्द्रा पिकप जब्त करने के बाद वीरेश यादव के यहाँ से लगभग आठ लाख रुपये कीमत की एक सफेद स्कार्पियो UP 57 A B 1011, एक पिकप U P 57- AT 6639 तथा एक बिना नम्बर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर मोटरसायकिल जब्त किया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि उक्त जब्ती की कार्यवाई भादवि की धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत राज्य सरकार के पक्ष में किया गया है।इस दौरान थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक गिरधारी यादव,आकाश गिरी, हे0 का0 अरविन्द राय, रामायण सिंह यादव, अभिषेक यादव व संदीप यादव साथ रहे।
संवाददाता कुशीनगर…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…