महाराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।बीती रात बिहार ले जा रहे 230 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार गिरी, कांस्टेबल धर्मपाल सिंह, कांस्टेबल पंकज कुशवाहा व कांस्टेबल बृजेश कुमार ने रविवार की शाम लगभग 4:45 बजे सिसवा रेलवे स्टेशन के बगल में रेलवे माल गोदाम के पास से बिहार ले जाने के फिराक में बैठे तीन युवकों के पास से 230 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ धर दबोचा। बताते चलें कि तीनों व्यक्ति बिहार के रहने वाले है।सिसवा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ मोहम्मद आजाद पुत्र आलमगीर, निवासी वार्ड नंबर 31 अतरदहा सुस्ता मुजफ्फरपुर बिहार, महबूब रहमान पुत्र मोहम्मद मुजीबुर रहमान निवासी वार्ड नंबर 6 चैनपुर बंगरा वाजिद मुजफ्फरपुर बिहार व राकेश कुमार पुत्र उमेश चौधरी वार्ड नंबर 24 दीवान रोड बसंती गली मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 (1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…