पुलिस द्वारा युवती के हत्याकाण्ड का किया गया खुलासा

हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

निशांदेही पर नाक की कील पीली धातु बरामद

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा ) टिकैतनगर क्षेत्रान्तर्गत बीते दिनों 20 वर्षीय युवती का शव मिलने के सम्बन्ध में मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 105/2024 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओं की जांच कर संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया, तथा आवश्यक निर्देश दिए गये। थाना टिकैतनगर की पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त अमरदीप उर्फ दीपू पुत्र राघवबिन्द निवासी ग्राम बसौगापुर मजरे सरायदुनौली थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को सरायदुनौली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अमरदीप की निशादेही पर एक अदद शर्ट, 01 अदद नाक की कील पीली धातु बरामद किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

11 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

11 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

11 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

11 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

14 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

19 hours ago