बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में चार दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है । चार दिन पूर्व दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव के एक दबंग युवक द्वारा गांव के युवती के साथ रात के अंधेरे में जबरन दुष्कर्म किया गया, और उसे रात में ही ले जाकर बाँसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में छोड़ दिया गया था। युवती किसी तरह अपने घर लौटी और अपनी मां के साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के घर पहुंच गई पूर्व विधायक ने 112 नंबर को फोन करके अपने यहां बुलाया और पीड़िता को थाने भेजने के साथ ही घटना की जानकारी पुलिस के उच्चधिकारियों को दी। दोकटी पुलिस ने युवती के तहरीर पर संबंधित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।पीड़िता ने बताया कि वह जब बाँसडीह से किसी तरह अपने घर पहुंची तो मुझे और मेरी मां को दबंग आरोपी ने घर में ही रहने की हिदायत दी थी। कहा था कि घर से बाहर निकलोगे तो तुम लोगों की हत्या कर देंगे। हम लोग किसी तरह पूर्व विधायक के घर पहुंची ।जहां से उन्होंने थाने भिजवाया एसएचओ वंश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है मामले में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है आरोपी की तलाश की जा रही है।
घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…
ऋत्विक घटक पर मंथन, दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन—मीरा रोड में सिनेमा और समाज पर…