अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर पुलिस ने अपहर्ता को किया गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l बैरिया थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद करने के साथ ही अपहर्ता को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहर्ता को अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में चालान न्यायालय किया, जहां से उसे भेज जेल भेज दिया गया। वहीं चिकित्सीय परीक्षण तथा न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए नाबालिक लड़की को उसके परिजनों व महिला पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा में जिला मुख्यालय भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव निवासी पिन्टू राम पुत्र पलटू राम 29 फरवरी को थाना क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की को भगा ले गया था। आरोप है कि अपहर्ता ने शादी का झांसा देकर अपहृता को दिल्ली ले गया, जहां
कई दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पिछले सप्ताह बलिया आकर एक मंदिर में नाबालिग से शादी रचा ली। फिर हल्दी में किसी रिश्तेदार के यहां नाबालिग को रखे हुए था।
मंगलवार को वह दया छपरा किसी काम के लिए आया था, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं, उसकी निशानदेही पर अपहृता को भी बरामद कर लिया गया। इस कार्य में चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण कुमार सिंह व जय प्रकाश नगर के चौकी इंचार्ज गुरु प्रसाद सिंह मय हमराह कां. दिवाकर गिरी व महिला कां. रश्मि देवी ने उल्लेखनीय भूमिका निभाते हुए युवक को गिरफ्तार करने के बाद नाबालिग को बरामद किया है। गुरु प्रसाद सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ नाबालिक के पिता के तहरीर पर विगत अप्रैल माह मे अपराध संख्या 239/23 धारा 363, 366, 376 (3), 5जे (II)/6 पाक्सो एक्ट पाक्सो एक्ट दर्ज था।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

13 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

13 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

13 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

13 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

14 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

14 hours ago