अगवा व्यवसायी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया

लखनऊ Rkpnews उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर इलाके में शनिवार को अगवा व्यवसायी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खुर्जा की गोयनका कॉलोनी के रहने वाले राजकुमार (67) को बदमाशों ने उस वक्त अगवा कर लिया था जब वह शनिवार सुबह सैर करने के लिए निकले थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने रविवार को बताया कि थाना खुर्जा नगर में एक व्यवसायी के अपहरण संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था और उनकी बरामदगी के लिए जिला पुलिस की कई टीम लगाई गई थी।

कुमार ने बताया कि अपहृत व्‍यवसायी राजकुमार को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी की गई थी और पुलिस की कार्रवाई के डर से अपहरणकर्ता उन्हें छोड़ कर भाग गए। उन्होंने बताया, ‘‘इस संबंध में व्यवसायी से जो पूछ्ताछ की गई है, उसमें कुछ सुराग मिले हैं जिस पर हमारी टीम काम कर रही है।’’ पुलिस के मुताबिक खुर्जा नगर की गोयनका कॉलोनी के रहने वाले राजकुमार शनिवार सुबह सैर करने के लिए निकले थे कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कॉलेज रोड पर गाड़ी सवार बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया। राजकुमार के बेटे निशांत ने बताया था कि उनके पिता का अपहरण हुआ है और उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

4 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

4 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

4 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

4 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

5 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

5 hours ago