तस्कर भागने में रहे सफल, पुलिस ने 18 बंडल लावारिस कपड़ा किया बरामद
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।परसा मलिक पुलिस को मुखबिर से सूचना पर मिला कि कुछ लोग एक पिकअप पर भारी मात्रा में कपड़ा लादकर नेपाल ले जाने के फिराक में हैं यदि शीघ्रता की जाय तो उसे पकड़ा जा सकता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अनिल सिंह,हेड कांस्टेबल धन्नू यादव व कांस्टेबल दीपक प्रसाद ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी तिराहे से पिकअप संख्या यूपी 56 एटी 0941 पर लदा तस्करी की विभिन्न प्रकार का 18 बंडल लावारिस कपड़ा बरामद किया। पुलिस टीम को देख तस्कर व चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस कर्मियों ने बरामद पिकअप व कपड़े को कब्जे में लेकर थाने लाये और आवश्यक कार्यवाही के बाद कस्टम कार्यालय नौतनवां रवाना कर दिया।
इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि पिकअप पर लदा तस्करी की 18 बंडल लावारिस कपड़ा बरामद किया गया है,जिसे अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…