उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किये गये पुलिस अधिकारी व कर्मचारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया गया।
गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 के लिए पुलिस उपाधीक्षक कमलेश कुमार सिंह, मु.आ.ना.पु. रामनिवास व जितेन्द्र कुमार राव (मरणोपरान्त) को उत्कृष्ट तथा मु.आ.ना.पु. विनय प्रताप सिंह, जयप्रकाश यादव व अफज़ल खॉ को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, मु.आ.ना.पु. सुर्दशन प्रसाद तिवारी को डीजी की ओर से सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र (स्क्रोल), नि.ना.पु. राजनाथ सिंह को स्वर्ण पदक व उप नि.ना.पु. अवधेश कुमार द्विवेदी को सिल्वर व मेडल प्रमाण-पत्र (स्क्रोल) प्रदान किया गया।
पुलिस परेड की शानदार कमाण्ड करने पर प्रथम कमाण्डर सीओ पयागपुर आनन्द कुमार राय, द्वितीय कमाण्डर नि. लाइन राजेन्द्र प्रसाद यादव व तृतीय कमाण्डर उ.नि.स.पु. रमाकान्त यादव, प्रथम टोली कमाण्डर उ.नि.स.पु. शैलेन्द्र यादव, द्वितीय टोली उ.नि.ना.पु. हेमन्त सिंह, तृतीय टोली उ.नि. पुलिस कार्यालय ओमप्रकाश यादव, चतुर्थ टोली म.उ.नि. गीता यादव, पंचम टोली म.ना.पु.उ.नि. निर्मला यादव, षष्टम टोली ए.ई.आर.उ.नि. धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सप्तप टोली सी.ई.आर.उ.नि. गगन कुमार दीक्षित तथा अष्टम टोली के कमाण्डर एस.पी.ओ. कार्यालय के उ.नि. मनोज कुमार सिंह, यू.पी. 112 आपात सेवा के उत्कृष्ट संचालन के लिए कमाण्डर उ.नि. जगदीश प्रसाद व रामनरायण, सब कमाण्डर हे.का. अशोक यादव व आरक्षी राजीव कुमार, पायलट आरक्षी अजीत यादव व हो.गा. देवेन्द्र शर्मा, मार्ग दुर्घटना की सूचना देने के लिए नागरिक सोन कुमार, दीपक कुमार व अशोक कुमार को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
कोतवाली देहात अन्तर्गत सराहनीय कार्य के लिए तत्कालीन प्र.नि. कोत. देहात सत्येन्द्र बहादुर सिंह, प्र.नि. दरगाह शरीफ रामदवन मौर्य, प्र.एसओजी/सर्विलांस उ.नि. अनुज त्रिपाठी, नि. अपराघ संतोष कुमार यादव, व.उ.नि. रवीन्द्र प्रसाद, उ.नि. महेन्द्र कुमार, दिवाकर तिवारी व अनिल कुमार, थाना कैसरगंज अन्तर्गत प्र.नि. दद्दन सिंह, थाना नानपरा अन्तर्गत नि. मनोज कुमार सिंह, अपराध शाखा के नि. निखिल श्रीवास्तव, थाना बौण्डी अन्तर्गत उ.नि. वीरेन्द्र प्रताप शाही, थाना मुर्तिहा अन्तर्गत उ.नि. शशि कुमार राणा, पैरोकार व आरक्षी ज्ञान सागर, डी.जी.सी. संत प्रताप सिंह, थाना रूपईडीहा अन्तर्गत व.उ.नि. रूदल बहादुर सिंह, तथा गुड वर्क के लिए चौकी प्रभारी राजाबाज़ार नानपारा राकेश कुमार सिंह व थाना रूपईडीहा के उ.नि. अश्वनी कुमार पाण्डेय को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। समारोह के सफल संचालन के लिए डीएम डॉ. चन्द्र द्वारा उदघोषक आरक्षी प्रशांत पाण्डेय तथा परेड कमाण्डर्स को रू. 2100-2100 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

2 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

2 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

2 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

2 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

2 hours ago

वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रदेश के टॉप 5 में शामिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग…

4 hours ago