सड़क सुरक्षा माह पर पुलिस अधिकारियों ने दिलाई चालकों को शपथ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को शहर के डिगहा टैक्सी स्टैंड माल गोदाम रोड पर शपथ समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया। शहर के मालगोदाम रोड डिगिहा टैक्सी स्टैंड परिसर में शनिवार को संकल्प सभा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सीओ सिटी राजीव सिसौदिया और एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह रहे। अध्यक्षता पीटीओ ट्रैफिक महेश कुमार वर्मा और इंस्पेक्टर जेपी सिंह तथा अतुल कुमार वर्मा ने की। ट्रैफिक उपनिरीक्षक शशिकांत ने सड़क सुरक्षा के टिप्स सुझाए। मौके पर मौजूद लगभग 50 ड्राइवरों को शपथ दिलवायी गयी। सभी चालकों ने ट्रैफिक नियम का पालन करने, ओवरलोड से बचने के साथ यातायात नियमों का पालन कर शराब पीकर वाहन न चलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर चालकों से संवाद करते हुए अधिकारियों ने उनकी समस्याएं भी जानी। बलरामपुर निवासी वाहन मालिक विशाल व अन्य चालकों ने कहा की स्टैंड के बाहर जो गाड़ियां सवारी भरती हैं उससे स्टैंड के अंदर सवारी नहीं आती है, उनको जब स्टैंड की तरफ से समझाने का प्रयास किया जाता है तो लोग अभद्रता पर उतर आते हैं, इस पर सीओ सिटी ने ऐसे ड्राइवर और गाड़ी मालिकों को चिन्हित कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। स्टैंड संचालक हरीश रस्तोगी ने होमगार्ड या सिपाही की ड्यूटी माल गोदाम रोड पर लगाने का सुझाव दिया जिससे बाहरी वाहन सड़क पर अतिक्रमण न कर सके। इस पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने कहा जल्द ही एक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाएगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि 5 टीएसआई और पर्याप्त स्टाफ इस समय है, शहर की यातायात व्यवस्था जल्द ही एक नए कलेवर में दिखाई पड़ेगी। इस अवसर पर ट्रैफिक कांस्टेबल विकास कुमार, ट्रैफिक चालक रवि आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

2 hours ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

2 hours ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

2 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

5 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

6 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

24 hours ago