“नशा मुक्ति जागरूकता-अभियान” का किया गया आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

संत बिनोवा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया, में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वधान में 14 जनवरी को राष्ट्रीय-युवा-सप्ताह के दूसरे दिन “नशा-मुक्ति” जागरूकता-अभियान चलाया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वधान में प्राचार्य प्रोo अर्जुन मिश्र के कुशल निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी डाo चंद्रेश कुमार बारी एवं डाo कृष्ण मुरारी गुप्त की देख-रेख में राष्ट्रीय युवा-सप्ताह के दूसरे दिन “नशा-मुक्ति” जागरूकता- अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo अर्जुन मिश्र “नशा-मुक्ति” जागरूकता रैली को हरी-झंडी दिखा कर रवाना किया। जिसमे स्वयंसेवकों ने नशा के विरुद्ध तथा नशा न करने के पक्ष में नारे लगाए। रैली समाप्त होने के बाद “नशा- मुक्ति” विषय पर पोस्टर-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वंदना वर्मा, रश्मि मिश्रा, रश्मि मद्धेशिया, खुशी तिवारी, आदर्शि तिवारी, प्रीति द्विवेदी, शिवांगी रौनियार, सोनाली गुप्ता, पलक मिश्रा ने प्रतिभाग किया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का भरपूर योगदान रहा। यशवंत, समर, राहुल, अभिनव, रोज, शिखा शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago