कुंभकरण की नींद सोती रही पुलिस, जागते रहे चोर

नकब काटकर सर्राफा दुकान से लगभग चौदह लाख के गहने उठा ले गए चोर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के श्यामदेउरवां थाना अंतर्गत नगर पंचायत परतावल चौक पनियरा रोड पर स्थित पुलिस चौकी के महज कुछ ही दूरी पर अज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी के आभूषण की दुकान में चोरी करते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से व्यापारियों में काफी आक्रोश है। व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
बताते चलें नगर पंचायत परतावल चौराहा पनियरा रोड पर हाजी ज्वेलर्स नाम से परतावल निवासी मुर्तुजा हुसैन उर्फ रिंकू की दुकान है। रोजाना की भांति बुधवार की रात को वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए तभी रात में ब्लाक के अंदर की दीवाल को काटकर अज्ञात चोर रात लगभग 2 बजे के करीब दुकान के अंदर घुस गए तथा कमरे का दरवाजा तोड़कर वहां रखे एक लाकर से लगभग 10 किलोग्राम चांदी और 100 ग्राम सोना सहित लगभग चालीस हजार नगदी लेकर चंपत हो गए।बड़ी बात यह रही कि दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ उठा ले गए।सुबह व्यापारियों ने जब देखा तो इसकी सूचना मुर्तुजा हुसैन को दिया। सूचना पाकर धीरे-धीरे भारी संख्या में व्यापारी इकट्ठा हो गए तथा इसकी जानकारी पुलिस को दिया मौके पर पहुंची श्यामदेउरवां थाने तथा परतावल चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तथा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दिया।थोड़ी ही देर में सीओ सदर आभा सिंह, फॉरेंसिक टीम एवं क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।वही इस चोरी की घटना से व्यापारियों में काफी आक्रोश है उनका कहना है कि जब पुलिस की नाक के नीचे ही व्यापारी सुरक्षित नहीं है तो अन्य व्यापारियों का क्या होगा। इसका अनुमान इस घटना से लगाया जा सकता है। चोरी हुए गहने की अनुमानित कीमत लगभग चौदह लाख के करीब बताई जा रही है। इस सम्बंध में सीओ सदर आभा सिंह ने बताया कि मामले कि जांच के लिए स्थानीय पुलिस टीम के अलावा क्राइम ब्रांच तथा फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए लगाया गया है।जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

फर्जी अपहरण की कहानी निकली, मोबाइल पर लड़की को परेशान करने से जुड़ा मामला

सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतीवढ़ निवासी कक्षा आठवीं के…

2 minutes ago

महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्रो का किया निरिक्षण

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश,लखनऊ की सदस्य गीता विश्वकर्मा के…

4 minutes ago

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए औरैया…

5 minutes ago

पुलिस लाइन देवरिया में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने…

43 minutes ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 128 वाहन चालकों पर कार्रवाई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के…

46 minutes ago

मिशन शक्ति के तहत जिला अस्पताल में बेटियों के जन्म पर विशेष आयोजन

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के जिला अस्पताल में बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में…

49 minutes ago