मिशन शक्ति के तहत पुलिस चला रही है 10 दिवसीय जागरुकता अभियान

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) l मिशन शक्ति के तहत शासन की मंशा के अनुरुप विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र के गाँवों में चौपाल का आयोजन कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने की शुरुआत की गई है। अब महिलाओं-बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़ेगाl अपितु स्थानीय पुलिस नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं / बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराएगी।

जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामों में चौपालों का आयोजन किया गया l जिसमें भारी संख्या में महिलाओं बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया l महिला आरक्षियों सहित पुलिस टीमों द्वारा सीधा संवाद स्थापित कर महिलाओं-बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए गए। चौपाल में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई l शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया।

साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए इनसे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर के बारे मे बताते हुए जागरूक कर मो0 नंबर तथा सीयूजी नंबर पर संपर्क करने हेतु बताया गया l सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना,मातृ वंदना योजना,वृद्धा पेंशन योजना, भाग्यलक्ष्मी योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना शादी अनुदान योजना आदि l उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु चलाई जा रही है उनके बारे में भी अवगत कराया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

4 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

5 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

5 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

5 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

5 hours ago