दो घरों में लाखों की चोरी पुलिस कर रही जांच पड़ताल

पुलिस रात्रि गस्त से कर रही परहेज

म‌ऊ ( राष्ट्र की परम्परा )जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहदेवाजीत ग्राम पंचायत के खरका निवासी इंद्रासन राम के घर बीती रात में शौचालय के छत से उपर चढ़कर चोरों ने आंगन में लगे छड़ को काट कर घर के अंदर घुस गये। चोरों ने कमरे में रखे आलमारी से पांच लाख रुपए नकद और लगभग पंद्रह लाख रुपए का जेवरात लेकर फरार हो गए । इस चोरी से भी चोरो का मन नही भरा तो उसी ग्राम सभा के मुन्नी लाल प्रजापति के घर में भी चोरों ने आंगन के रास्ते घर में घुस कर लगभग पांच लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गए। इंद्रासन राम ने बताया कि मैं और पत्नी हाल में सोए हुए थे, और बहु और नतिनी घर में सोए हुए थे। भोर में जब बहु जगी तो देखी की एक आलमारी खुली हुई है, और उसमें का सामान बिखरा पड़ा है, तो और कमरे भी खुले हुए थे। तब उसने शोर मचाया। हम लोग भी अंदर गए, तो तीन कमरों का दरवाजा खुला हुआ था, और उसमें रखे आलमारी और बक्से खुले हुए थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था ,और पिछे की खिड़की खुली हुई थी , अहाते में सारा समान बिखरा पड़ा था । मेरा पांच लाख रुपए नकद और लगभग पंद्रह लाख रुपए का गहना चोर लेकर चले गए।चोरी की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर पहुंची, और स्थिति का जायजा लिया ।दोनों ही पीड़ितों ने अपने लिखित तहरीर थाने पर दे दी है ।चोरी की घटना से लोगों में भय व्याप्त है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

7 minutes ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

26 minutes ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

38 minutes ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

4 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

5 hours ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

5 hours ago